Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। आबकारी आयुक्त श्री पीएस एल्मा एवं कलेक्टर श्री बीएस उईके के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वृत्त गरियाबंद के पंटोरा जंगल क्षेत्र में आबकारी टीम ने सघन गश्त एवं जांच के दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा निर्मित कर छिपाकर रखी गई लगभग 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद की। मदिरा को आबकारी कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। आरोपी की पतासाजी जारी है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नागेशराज श्रीवास्तव एवं श्री हितेश कुमार भोई, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री चंदेलाल गायकवाड, आबकारी आरक्षक श्री पिताम्बर चौधरी, श्री रवि कुमार एवं श्री युवराज धु्रव, नगर सैनिक श्री संजय नेताम एवं श्री मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक श्रीमती कल्पना धु्रव तथा वाहन चालक श्री शैलेन्द्र कश्यप का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।




