Oplus_131072
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने छात्रो को साइकिल के साथ ही पुरस्कार वितरण किया।
बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। स्कूली छात्रों के प्रोत्साहन और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मैनपुर मे आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम शामिल हुईं। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और शासन की योजना के तहत जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारे देश का भावी भविष्य हैं। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन, उचित साधन और प्रोत्साहन मिले, तो वे आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि साइकिल मिलने से विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आवागमन में सहूलियत होगी और उनकी पढ़ाई में निरंतरा बनी रहेगी। कार्यक्रम मे प्राचार्य विश्राम नागेश, शिक्षक जावेद मेमन, रामेश्वरी ध्रुव, अखिल चेलक, संतोष पटेल, श्रीमती गीता यादव, रोली शर्मा, राधारोशन साहू, गणेश, बघेल, रामकुमार तारक, परिमल यादव, रवि उरांव, अनुरागनी, वत्सल गुप्ता, दिलीप साहू, आरती वास, लिंकन, भावना बढ़ाई, त्रिवेणी चंदन, सन्नी दास, नेहा जैन, याद साहू, पन्ना मेम, आकाश तिवारी, देवांगन मेम, विनय कपिल, रूपेश यादव, चिरंजीव साहू, खीरमिला नागेश, छानेश्वरी साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन त्रिवेणी चंदन ने किया ।

आओ स्कूल चलो पखवाड़ा के तहत अभियान चलाया जायेगा – नेताम
जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा आओ चलो स्कूल ठीक करे हम शिक्षा की ओर एक कदम अभियान प्रारंभ किया गया है जिसके तहत आज से क्षेत्र के सभी स्कूलो का निरीक्षण किया जा रहा है और स्कूलो मे शिक्षक भवन व अन्य समस्याओ को लेकर आंगे उग्र आंदोलन किया जायेगा।




