Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
फिंगेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीपरतेवा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विद्या भारती द्वारा शासकीय विद्यालय बसीन में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद में विद्यालय के भैया एवं बहिन दोनों वर्ग के कबड्डी दलों ने प्रथम स्थान अर्जित कर प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
यह रहे विजेता –
बहिन वर्ग कबड्डी में हिमांशी साहू, लिसा निषाद, चांद मरकाम, भीष्मणि ध्रुव, चंचल कंवर, केशरी निषाद, आराध्या साहू ने तथा भैया वर्ग में मूलचंद निषाद, रोहन मरकाम, तुषार नेताम, सूर्यप्रकाश ध्रुव, समर निषाद, गोपाल कृष्ण ध्रुव, देव प्रकाश सिन्हा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
व्यक्तिगत स्पर्धा में तवा फेंक में देवाशीष साहू (भैया वर्ग) एवं विनाक्षी निषाद (बहिन वर्ग) ने प्रथम स्थान तथा 100 मीटर दौड़ में पुष्कर निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में ग्राम भारती जिला गरियाबंद के उपाध्यक्ष एवं विद्यालय के अध्यक्ष कैलाश शुक्ला, प्रधानाचार्य हुमेश्वर सिंह राजपूत, आचार्य चमेश्वर साहू, आचार्या उर्वशी पटेल सहित समस्त आचार्य परिवार एवं वाहन चालक राजू सिन्हा का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




