Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। जिले के शिक्षक संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल रूप में रैली निकाली जिसमें प्रमुख रूप से माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी शिक्षकों के लिए टेट की परीक्षा अनिवार्यता को समाप्त करने व वेतन विसंगति को दूर करने के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराने के लिए श्रीमान एसडीएम साहब को ज्ञापन सौपा समय रहते अपनी मांगों को नहीं मानने पर रैली में उपस्थित सभी शिक्षकों ने पुनः आंदोलन करने की चेतावनी दी जिसमें प्रमुख रूप से जिला संयोजक श्री सत्येंद्र सिंह, श्री संतोष शुक्ला, श्री प्रदीप जी चंदेल, श्री सुमित उपाध्याय, जिला सचिव श्री बोधी राम साहू श्री विकास सिंह, श्री रेवती रमन सिंहएवं जिले के अन्य शिक्षक गण रैली में अपने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए एक होकर शासन प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए तुरंत संज्ञान में लेने की बात कही।




