Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर की दूरी पर राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआ धाम ( शिवरीनारायण खैरताल रोड पर स्थित)मे हरिवंश वैदिक पाठशाला मे वहां पर अध्यनरत भारतीय संस्कृति के सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने वाले बटुकों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया आश्रम के संस्थापक डॉक्टर अशोक हरिवंश जी के निर्देशानुसार सनातन एवं भारतीय परंपरा को निरंतरता बनाए रखते हुए भाई बहन का अटूट प्रेम बना रहे इसी को ध्यान में रखते हुए आश्रम में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिससे वहां पर अध्यनरत संस्कारित बच्चों को अध्ययन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं सनातन को विद्यार्थीगण भूल न जाए यही आश्रम की पहचान बनी रहे ताकि आगे चलकर बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी बनी रहे इस प्रकार की अनेक गतिविधियां आश्रम में चलती रहती है नित प्रतिदिन प्रातः योग प्राणायाम, संध्या आरती वंदन, मंगलवार शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ एवं आश्रम के मुख्य प्रवेश द्वार पर चलने वाले राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम चलता रहता है।




