Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/प्रीतम सिंह ठाकुर
अनूपपुर। वेंकटनगर पुलिस ने ग्राम सिंघौरा स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी राजा शंकर शाह परस्ते, निवासी कपरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के मोबाइल, ब्लूटूथ ईयरबड्स, हेडफोन, चार्जर एवं 415 रुपये नकद बरामद किए। 27 अगस्त को दुकान संचालक रावेन्द्र गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।




