Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। राम मिलेंगे आश्रम (तेंदुआ धाम कुरियारी) मे शिक्षकों का सम्मान समारोह कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें ब्लॉक नवागढ़, पामगढ़ एवं बम्हनीडीह के सभी शिक्षक गणों का आश्रम द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा आश्रम के संचालक एवं व्यवस्थापक डॉ अशोक हरिवंश जी ने बताया कि संत महात्माओं के सम्मान के साथ साथ शिक्षक जनों का भी सम्मान हमारे आश्रम की परंपरा में अनिवार्य रूप से शामिल है क्योंकि माता-पिता के बाद गुरुजनों का भी वही स्थान है जो आगे आने वाले हमारे बच्चों के भविष्य निर्माता भी है इसीलिए शिक्षकों का सम्मान गुरुओं का सम्मान है सम्मान समारोह की तैयारीया आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा चल रही है कार्यक्रम के लिए शिक्षकों को संपर्क भी किया जा रहा है ताकि कोई भी शिक्षक सम्मान के लिए वंचित न रहे यही हमारी पूर्ण रूप से प्रयास रहेगी कार्यक्रम में शिक्षकों का उद्धबोधन के साथ-साथ सभी सम्मानित शिक्षकों के लिए आश्रम द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई है डॉ हरिवंश जी ने बताया कि आश्रम द्वारा शिक्षकों का सम्मान हमारा सौभाग्य होगा इसलिए सभी शिक्षकों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अपील भी की है कार्यक्रम का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक रहेगा और अधिक जानकारी के लिए मो न 9826602223 से संपर्क कर कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्यता प्रदान करने के लिए अपने अपने सुझाव भी देने का कष्ट करेंगे यह भी अपील आश्रम के व्यवस्थापक जी ने की है।




