Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/कन्हैया सिंह ठाकुर
चारामा। संतान की सुख अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु को लेकर चारामा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं ने कमरछठ व्रत रखा पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से उत्साह देखने को मिला विधि विधान से भगवान शिव माता पार्वती और कमरछठ माता की पूजा अर्चना की कमरछठ व्रत के लिए महिलाओं ने उपवास रहकर अपनी संतान की लम्बी आयु अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की पूजा स्थल पर सगरी बनवाई इसमें पूजन विधि विधान से की गई महिलाओं ने कमरछठ माता की कथा का श्रवण किया और एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी शांति नगर सिरसिदा में भी महिलाओं ने कमरछठ व्रत रखकर पूजा अर्चना किये।




