Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
फिगेश्वर/पाण्डुका। महासमुंद जिले में एक बार फिर दंतैल हाथी की दहशत देखने को मिल रही है। आज दिनांक 04/09/2026 को दंतैल हाथी GBME1 कक्ष क्रमांक 438 के जंगल से निकलकर गौरखेडा से उमरदा रोड को पार कर ग्राम उमरदा के खेत से होते हुए कक्ष क्रमांक 66 एवं रेलवे लाइन की ओर बढ़ रहा है।
हाथी की मूवमेंट के बाद वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वन अमले द्वारा लगातार हाथी की निगरानी की जा रही है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह हाथी अपने पुराने रूट पर चल रहा है। संभवतः यह हाथी महासमुंद जिले से गरियाबंद जिले की बागनही नदी क्रॉस कर फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश करेगा और सुबह-सुबह फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र से पाण्डुका वन परिक्षेत्र में पहुंचने की संभावना है।
इन गांवों में हाई अलर्ट – उमरदा, सिरगिडी, मुडमार, झालखमरिया, बोरियाझर, केशवा, कोना, बकमा, जिवतरा, धनसुली के ग्रामीणों को विशेष सतर्क रहने कहा गया है।
फुलझर सर्कल में भी अलर्ट – फुलझर, घटारानी, मुरमुरा, जमाही, चरौदा, जोगीडीपा के ग्रामीण भी सतर्क रहें।
इसके अलावा संभावित अलर्ट ग्राम मंदबाय, बम्हनदेही, नाचनबाय, गुण्डरदेही, तरजुंगा, बनगंवा, करपी, लोहझर, सोरिद खुर्द, नागझर, सरकड़ा में भी मुनादी कराई जा रही है।
वन विभाग की अपील –
महासमुंद से बागबाहरा रोड पर आवागमन करने वाले राहगीर सावधानी पूर्वक चलें। रात्रि में हाथी रूट पर बिल्कुल न चलें, जंगल के कच्चे रास्तों से बचें। हाथी के विचरण क्षेत्र में खेत-खलिहान में न रुकें, सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर न निकलें। जिस ग्राम में हाथी की मुनादी नहीं हुई है, वहां सरपंच-कोटवार के माध्यम से सूचना प्रसारित करें। हाथी दिखने पर भीड़ न लगाएं और तत्काल नजदीकी वनकर्मी को सूचित करें।
वन विभाग ने कहा है – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।




