Oplus_131072
इंदागांव, कोयबा, ठेमली, पथर्री, बोईरगांव, बरदुला मे रैली निकाल सरकार के खिलाफ किया नारेबाजी
बुलंद टाइम्स न्यूज, मैनपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली की दरों और स्मार्ट मीटरों की कथित गड़बड़ियों से परेशान आम जनता के पक्ष में ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर खुलकर मैदान में उतर आई है ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व मे लगातार गांव -गांव कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा रैली निकाल सभा आयोजित कर राज्य सरकार को घेर रहे है और बिजली बिल मे वृद्धि तथा स्मार्ट मीटर के खिलाफ फार्म भरा रहे है बड़ी संख्या मे लोगो का समर्थन भी मिल रहा है। ग्रामीण स्वयं रैली मे शामिल हो रहे है। ग्राम कोयबा, ठेमली, इंदागांव, पथर्री मे कार्यक्रम का आयोजन कर रैली निकाली गई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा छत्तीसगढ़ मे जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से बिजली के दामो मे लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान हो गई है जबकि छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली वाला राज्य है यहां बिजली का उत्पादन होता है। स्मार्ट मीटर आम जनता को कंगाल बनाने की एक साजिश है। ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा एक तरफ सरकार महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओ को प्रतिमाह एक हजार रूपये दे रही है लेकिन दूसरी ओर बिजली बिल के माध्यम से आम जनता से कई गुना राशि की वसूली की जा रही है। उन्होने कहा स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार विरोध और शिकायत के बावजूद सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, पदुलोचन यादव, दीपक निर्मलकर, नवीन सोम, नन्हे यादव, केसरी ध्रुव, बंटी यादव, रूपेश मसीह, विनीत बाघमार, दामोदर, अशोक यादव, दीपक मंडावी सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।




