Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। छोटेडोंगर: यादव समाज ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को यादव समाज के चिन्हाकिंत भूमि छोटेडोंगर के विहान भवन पास यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर के यादवों ने भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का भव्य आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि श्री दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी लिखराम बेलसरिया, विशिष्ट यादव समाज जिला नारायणपुर अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जगतनाथ यादव , विशेष अतिथि 18 गढ़ बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री पिलानाथ बेलसारिया , जिला संरक्षण अशोक यादव , तिलसु राम यादव, सुखचरण यादव,कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, दुग्गाल परगना के अध्यक्ष डिगम्बर यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनोद यादव, जिला प्रवक्ता सुखचंद यादव , थाना धौडाई एएसआई जंगलुराम कोर्राम, मुरलीधर गुप्ता, थाना प्रभारी छोटेडोंगर हरिशंकर ध्रुव, भोला राम यादव,लतेल यादव संरक्षक दुगाल परगना यादव समाज,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बालेश्वरी यादव,व रैयमती यादव,निको मांइस छोटेडोंगर प्रबंधक मानव संसाधन विभाग के अर्जुन गोस्वामी ,दशरथी बुधिया ,औरोशीश राय, और परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, सचिव मोहित यादव, 84 परगना छोटेडोंगर सचिव मुकेश यादव, रामप्रसाद यादव,सुलधर यादव,महाराराम यादव, सदूराम यादव,दुशासन यादव,जिन्हें तिलक चंदन एवं राधे-राधे गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री कृष्ण जी छायाचित्रों में पूजा अर्चना किया गया । छोटेडोंगर क्षेत्र के ग्रामीणों ,महिलाओं और छोटे छोटे बच्चों व यादव समाज के लोग की बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने लिए पहुंचे हुए थे।
मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा…
भव्य शोभायात्रा जो 3 किलोमीटर दूर ग्राम बड़गांव पैदल चलकर से डूरकाडोंरी, दंतेश्वरी मंदिर ,गायत्री मंदिर, बस स्टेशन, होते हुए यादव समाज के चिन्हांकित भूमि विहान भवन छोटेडोंगर पहुंची जिसे देखने आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में देखने पहुंचे थे
श्री कृष्ण का स्वरूप बने हुए छोटे-छोटे बच्चे व नंद बाबा जिन्होंने श्री कृष्ण जी को टोकरी में उठाकर अपने सिर पर रखे हुए थे जो सभी को अपनी मनमोहक छवि बने हुए थे । कार्यक्रम में राउत नाचा, दही मटकी फोड़ और छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की गई। यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर के अध्यक्ष खुमेश यादव ने बताया की प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष बड़ी संख्या में लोग दंतेवाड़ा, बेनूर, नारायणपुर, कापसी, धनोरा,महिमागवाडी,और छोटेडोंगर के आस पास क्षेत्र से आये हुए थे। जिसमें आए हुए लोगों के लिए भव्य भंडारा और का आयोजन किया गया था।




