Oplus_131072
भजन- कीर्तन समेत मटका फोड़, कुर्सी दौड़ v डांस प्रतियोगिता का हुआ भव्य अयोजन….
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधे कृष्ण सेवा समिति सरडी जूनापारा के सदस्यों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव का खासा उत्साह श्रद्धालुओं में बढ़-चढ़कर देखने को मिला।
निर्धारित समय अनुसार श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना प्रारंभ होने पश्चात श्रद्धालु भक्त सुबह से ही उपवास रहकर अपनी इच्छा अनुसार फल फूल व चढ़ावे का प्रसाद लेकर पूजा पंडाल पहुंच श्री कृष्ण जी की पूजा कर अपनी परिवार की सुख समृद्धि हेतु मनोकामनाएं मांगी। श्री राधे कृष्ण मानस मंडली सरडी के सदस्यों द्वारा श्री कृष्ण जी के भजन कीर्तन तथा आरती करते हुए पूजा संपन्न कराई।
पूजा समाप्ति पश्चात समिति के द्वारा मटका फोड़, कुर्सी दौड़ व डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी होनहारी समेत सुंदर कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आनंद लेने दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रीकृष्ण भगवान के जय घोष से सारा मंदिर प्रांगण गूंज उठा। इसी जय प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतियोगी बच्चो को कार्यक्रम में आए मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति वन्दना विजय राजवाड़े,जनपद सदस्य व पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमति धरमवती राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाडे के कर कमलों द्वारा तालियां बजाते हुए उत्साह वर्धन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। साथ ही आए अतिथियों का समिति द्वारा उपवर्ष पहना उनका साधुवाद किया।
कार्यक्रम समाप्ति पश्चात खीर और खिचड़ी रूपी भोग प्रसाद आए श्रद्धालुओं को वितरण किया गया।




