Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, पाण्डुका/फिंगेश्वर (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर-पाण्डुका वन परिक्षेत्र में एक विशालकाय दंतैल हाथी के विचरण से हड़कंप मचा हुआ है। हाथी कराराबाघीन, जोगीडीपा, बोड़की के घने जंगलों से निकलकर अब रिहायशी इलाकों के करीब पहुंच गया है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाथी की लोकेशन फुलझर, मुरमुरा, जमाही, छुईहा, चरौदा और जोगीडीपा के आसपास ट्रेस हुई है, जिससे किसानों में भारी चिंता है। धान की फसल को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं।
फुलझर-घटारानी बीट के वन रक्षक राहुल श्रीवास, विरेन्द्र ध्रुव और हेमंत निषाद ने बताया कि दंतैल फिंगेश्वर रेंज से निकलकर पाण्डुका रेंज में प्रवेश करने वाला है। वन अमला हाथी के मूवमेंट पर पैनी नजर रखे हुए है और गांव-गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
वन विभाग की ग्रामीणों से अपील…
> शाम के बाद जंगल जाना बंद करें, हाथी दिखने पर भीड़ न लगाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
सुनते रहिए – आकाशवाणी रायपुर से प्रायोजित कार्यक्रम “हमर हाथी-हमर गोठ”
देखते रहिए – बुलंद टाइम्स न्यूज, सच्ची खबरों का आईना, सच के साथ।




