Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/याद राम साहू
बालोद। ग्राम बेलौदी में आयोजित रंगतरंग कार्यक्रम में जसवंत सिन्हा ने सहभागिता कर कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों एवं ग्रामवासियों के उत्साह का आनंद लिया।
इस अवसर पर जसवंत सिन्हा ने अपनी ओर से आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किए गए सुंदर एवं सफल आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी कला, संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।
जसवंत सिन्हा ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिए गए आत्मीय आमंत्रण, स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेलौदीवासियों का प्रेम, अपनापन और विश्वास सदैव उनके लिए विशेष महत्व रखता है।
उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को रंगतरंग कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।




