Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। दिनांक 15 सितम्बर को डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएसन जिला समिति जांजगीर,एवम फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स के सयुंक्त तत्वाधान में सर मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिवस पर अभियंता दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन सिंचाई निरीक्षण गृह जांजगीर में रखा गया,इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा,पी डब्लू डी अनुविभागीय कार्यालय परिसर में स्थित मूर्ति एवम निरीक्षण गृह परिसर में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया ततपश्चात,सभागार में मुख्य अतिथि इंजी शशांक सिंह कार्यपालन अभियंता,अध्यक्ष इंजी बिंदेश्वर सिंह पैकरा,कार्यपालन अभियंता,अति विशिष्ट अतिथि इंजी रामफल साव सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता इंजी आर एस छत्रिय सेवा निवृत्त अधीक्षन अभियंता,के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए सभी अभियंताओ का सम्मान किया गया ,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजी आदित्य प्रताप,कार्यपालन अभियंता,इंजी योगेश कुमार राठौर कार्यपालन अभियंता,उपस्थित रहे ,इंजी शशांक सिंह,इंजी रामफल साव,इंजी आर एस छत्रिय,इंजी बी एल नागवंशी,इंजी एम के खुल्लर,इंजी युवराज सिंह,आदि के द्वारा महान अभियंता,भारत रत्न सर मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैय्या जी के द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों का अनुशरण करने कहा गया,कार्यक्रम में कार्य विभाग के सभी अभियंता बहुत अधिक सँख्या में उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन इंजी बद्री विशाल निर्मलकर के द्वारा,एवम आभार प्रदर्शन इंजी सुधीर कुमार सुखदेव अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स एशोसिएशन के द्वारा किया गया,अंत में स्वरूचि भोज का आयोजन रखा गया।




