Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी( खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्रालय ) भारत सरकार के निर्देशानुसार व माननीय श्री शरत चंद्र पाण्डेय जी प्रवेश अध्यक्ष के अनुशंसा एवं जनाब अब्दुल खालिद राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के सहमति से श्री रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जिला जांजगीर चांपा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है जिससे प्रदेश भर के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों मे उत्साह है यह दायित्व प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडे जी के साथ लगातार पार्टी में काम करने एवं बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रधान महासचिव का दायित्व सोपा गया है ताकि आगे आने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के साथ रहकर लोक जनशक्ति पार्टी को पूरे प्रदेश के सभी जिलों में बूत स्तर से लेकर शहर तक पूरे विधानसभा में कार्यकर्ता तैयार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी को विश्वास दिलाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी को पूरे प्रदेश से लेकर देश स्तर तक जल्द से जल्द खड़ा कर सकें! अभी-अभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक दिल्ली में हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय श्री चिराग पासवान जी को छत्तीसगढ़ आने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए माननीय श्री चिराग पासवान जी ने जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ आने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है।




