Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
छुरा/घटारानी। विश्व सफाई दिवस के मौके पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी में वन विभाग ने स्वच्छता को लेकर बड़ा अभियान चलाया।
वन विभाग की टीम ने जय माँ घटारानी व्यापारी संघ के व्यापारियों की बैठक ली। सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि हर दुकान में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें। कूड़ा-कचरा नाले-नाली में बिल्कुल न फेंके। घटारानी आने वाले पर्यटकों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करें।
वन रक्षक ने कहा – जहाँ साफ-सफाई होती है वहीं ईश्वर और स्वास्थ्य का वास होता है अगर घटारानी को स्वच्छ रखेंगे तो पर्यटन बढ़ेगा और व्यापार भी बढ़ेगा।
इस जागरूकता अभियान में जय माँ घटारानी व्यापारी संघ के महेंद्र साहू, श्याम लाल निर्मलकर, योगेश्वर साहू, प्यारे लाल निर्मलकर, अध्यक्ष संतोष कंवर, सलाहकार डिहु राम साहू, दुर्गा यादव, मनि राम साहू,वन रक्षक राहुल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।




