Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/ईश्वर सिंह प्रधान
रतनपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला, रतनपुर में प्रतिभावान छात्राओं के सम्मान एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं विद्यालय में दूर-दराज एवं ग्रामीण अंचलों से आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल वितरण माननीय अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल के हाथों किया गया।
साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। छात्राओं ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी पार्षदगण सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक व नागरिक उपस्थित रहे।
अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप ने कहा कि स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला रतनपुर में बहुत दिनों से इस स्कूल में शिक्षक- शिक्षकों की कमी से जूझ रहे इस स्कूल को बहुत जल्द ही इस कमी को भी पूरा किया जाएगा जिससे यहां पढ़ने वाले बालिकाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना करना ना पड़े इस जोर दिया गया
भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि दूर दराज से आने वाले छात्राओं को निःशुल्क साइकिल मिलने पढ़ाई करने के लिए समय भी मिल पाए क्योंकि साइकिल से आने से समय की बचत होगी जिससे छात्राओं को पढ़ाई में अच्छे से ध्यान लगा पाएंगे और अच्छा नम्बर पाकर रतनपुर का नाम रोशन करेंगे
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप एवं कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल मुख्य अतिथि बनाया गया वहीं मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, डॉ. सुनील जायसवाल एवं घनश्याम रात्रे विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र दुबे, एल्डरमैन सुरेश सोनी, दिनेश प्रभाकर, संतोष यादव, विनोद जायसवाल, लोकेश्वर तिवारी, तीरथ यादव, ज्वाला कौशिक, रोहिणी बैश, अखिल अग्रवाल, इंदु यादव, अर्चना सोनी, राजकुमारी बिसेन, स्वीटी शर्मा, मेघा प्रधान ,शिवानी सोनी, उषा चौहान, प्रभा मानिकपुरी , अभिलाषा बघेल, सुरेखा कश्यप,सहित नगरपालिका के एल्डरमैन, पार्षदगण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के सम्मान और साइकिल वितरण से उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।




