Oplus_131072
विधायक अनुज शर्मा ओर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प।
बुलंद टाइम्स न्यूज/अनीश मिश्रा
रायपुर। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और सेवा की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ के तहत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिpoliकों ने देहदान एवं अंगदान का संकल्प लेकर समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में विधायक श्री अनुज शर्मा ने अंगदान, जबकि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह ने देहदान का संकल्प पत्र भरा। आयुष विभाग के संचालक श्री राजेन्द्र कटारा ने भी देहदान एवं अंगदान का संकल्प लेकर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा संकल्प लेने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
अधिकारियों और नागरिकों ने भी लिया संकल्प
प्रोजेक्ट दधीचि के तहत आरटीओ श्री आशीष देवांगन एवं उनकी पत्नी श्रीमती एकता देवांगन, जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक श्री सचिन शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती सोनल शर्मा, तहसीलदार श्री प्रवीण परमार, श्री राममूर्ति दीवान, श्री सौरभ कश्यप, डीपीएम श्री मनीष कुमार मेजरवार, डॉ. प्रीति नारायण सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने देहदान एवं अंगदान का संकल्प लिया।
आयोजन के दौरान कुल 25 लोगों ने देहदान का संकल्प लेकर मानवता और सेवा की मिसाल प्रस्तुत की। इस पहल का उद्देश्य मृत्यु के बाद भी मानव जीवन को बचाने के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान देना है।
मृत्यु के बाद भी मानव सेवा का संकल्प
प्रोजेक्ट दधीचि के माध्यम से देहदान और अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संकल्प लेने वाले लोगों का यह कदम यह संदेश देता है कि मानव सेवा का भाव जीवन के बाद भी समाज के लिए उपयोगी हो सकता है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री प्रबोध मिंज, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, स्वास्थ्य विभाग के संचालक श्री संजीव कुमार झा, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, अर्धसैनिक बल एवं सेना के अधिकारी-जवान तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।




