याद राम साहू;-
गुंडरदेही। विकासखंड गुंडरदेही के अंतर्गत ग्राम पंचायत मटिया हा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक निधि एवं मुख्यमंत्री समग्र योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
ग्राम पंचायत मटिया हा में विधायक निधि से कला मंच निर्माण के लिए 6 लाख रुपये, जबकि आश्रित ग्राम सिर्राभाटा में कला मंच निर्माण के लिए भी 6 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री समग्र योजना के अंतर्गत सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भी भूमि पूजन किया गया।
वहीं VB जी राम जी योजना के अंतर्गत समुदाय के लिए मुक्तिधाम टीना शेड निर्माण हेतु 6 लाख रुपये तथा समुदाय के लिए वॉटर कोर्स निर्माण के लिए 9.37 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों का भी कार्यक्रम के दौरान भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष कचरू राम साहू ने की। विशेष अतिथियों में अश्वनी कटहरे, जनपद पंचायत सभापति गुंडरदेही, पुष्पेंद्र चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालोद, राजेश कुमार सिन्हा समाजसेवी सिर्राभाटा, भोजराज जिला संगठन महामंत्री बालोद, रूपचंद जैन सिकोसा मंडल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मटिया हा की सरपंच श्रीमती दशमत महेंद्र रात्रे, उपसरपंच खेमराज सिन्हा सहित पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेंगी और गांव के विकास को गति मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता रही। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर खुशी जताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की।




