अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर। नगर पालिका परिषद रतनपुर के वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद अर्चना संतोष सोनी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सेवाभावी कार्यों के माध्यम से दिन को खास बनाया। उन्होंने सर्वप्रथम मां महामाया मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां महामाया से रतनपुर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इसके पश्चात अर्चना संतोष सोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों और मरीजों के बीच पहुंचकर सेवा भाव प्रदर्शित करने की उनकी इस पहल की सराहना की गई।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने अर्चना संतोष सोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा के संग मनाए गए इस जन्मदिन ने सेवा, सद्भाव और जनकल्याण का संदेश दिया।




