अमरजीत सिंह
बुलन्द टाइम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर– देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ 1 नवंबर 2026,रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘राहुल के साथ वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में कोरिया जिले के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित जिले के अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हेतू आवाज बुलंद की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हिंदुस्तान की आवाज है कि देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। संविधान सर्वोपरि है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष – पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल समेत कोरिया जिले के समस्त कांग्रेसियों ने दिल्ली स्थित राजघाट शक्ति स्थल पहुंचकर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, जिन्हें प्रियदर्शनी तथा आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी याद किया।
इस अवसर पर सत्यप्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम, पूर्व सभापति जनपद पंचायत खड़गवां नरेश जायसवाल, शीतल प्रसाद सिंह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष रामसाय सोरी, मोहन यादव एवं बसंत सिंह,
कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष स्वतंत्र महोबिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, रवि शंकर राजवाड़े, रकीबा बेगम, पार्षद वाशिम खान, दिलबंधु यादव, मंडल अध्यक्ष राजू भगत, रामकुमार यादव, संतोष सिंह, लाल दास महंत (पत्रकार), नीता डे, निखिल कुमार कुशवाहा एवं रामकुमार सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




