जिला संवाददाता खूबदास लहरे मरवाही
मरवाही। मरवाही क्षेत्र के कुम्हारी स्थित मां नागेश्वरी मंदिर में कुंवार माह, चैत्र नवरात्रि और अन्य पावन अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर ज्योति-कलश प्रज्वलित करते हैं। इस वर्ष भी मंदिर में सैकड़ों की संख्या में घृत कलश और तेल कलश प्रज्वलित किए गए।
दशहरा महोत्सव के दौरान सार्वजनिक मां नागेश्वरी मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के सहयोग से लकी कूपन योजना आयोजित की गई। इसके तहत बाइक, स्कूटी, एलईडी टीवी, फ्रिज, साइकिल समेत कुल 26 पुरस्कार रखे गए थे। पुरस्कारों में सहयोग टीवीएस संचालक संजू मोटर्स की ओर से भी किया गया।
किसने जीते कौन से पुरस्कार?
1 नवंबर 2026 को माता रानी मंदिर परिसर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में लकी कूपन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल रविशंकर पेंडा को मिला। द्वितीय पुरस्कार टीवीएस जुपिटर स्कूटी श्वेता साहू, लरकेनी ने जीती।
इसी तरह तृतीय पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी वृजकुंवर, करगीकला को, चतुर्थ पुरस्कार फ्रिज याशुराम को और पंचम पुरस्कार रेंजर साइकिल हरीश राय को प्रदान की गई। इसके अलावा 21 सांत्वना पुरस्कार भी श्रद्धालुओं को दिए गए।
नाटेश्वरी मंदिर बरौर में भी होते हैं धार्मिक आयोजन
क्षेत्र के नाटेश्वरी मंदिर बरौर में भी पुरानी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समय-समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यहां मानस गायन और गोवर्धन पूजा जैसे आयोजनों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
पुरस्कार वितरण समारोह में मंदिर समिति से जुड़े लोगों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही। आयोजन के दौरान विजेताओं को पुरस्कार मिलने पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।





