रिपोर्ट – योगेश्वर साहू
रायपुर / गरियाबंद दीपोत्सव 2026 के शुभ अवसर पर आज दिनांक 11/11/26 दिन बुधवार को ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप ऑफ छत्तीसगढ़ जोन रायपुर द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम बड़े उत्साह और खुशियों के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कटोरा तालाब स्थित कार्यालय मोहन टेलर में किया गया। इसमें संस्था के अनेकों पदाधिकारियों व श्रोताओं ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दी।
इस अवसर पर सभी ने उत्साह और रोशनी के त्यौहार की, आपस में मिलकर एक-दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दीं और सभी के खुशहाली की कामना की। पूरे कार्यक्रम में भाईचारे, स्नेह और आपसी मेल-मिलाप का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर आकाशवाणी रायपुर केंद्र के पूर्व वरिष्ठ उद्घोषक श्याम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। श्रोताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया और रेडियो के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल देवांगन, रतन जैन, अनिल तिवारी, योगेश चांडक, लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, चंद्रहास शर्मा, झावेंद्र ध्रुव, ललित साहू सहित अन्य श्रोता गण उपस्थित थे।
अंत में सभी श्रोताओं ने आने वाले वर्ष में भी इसी तरह मिलजुल कर कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।







