बुलंद टाइम्स न्यूज (छत्तीसगढ़)
जिला दन्तेवाड़ा, बचेली से :: लता नाग की खास रिपोर्ट
बचेली (जिला दन्तेवाड़ा, छत्तीसगढ़)। आदिवासी बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह एक बड़ा सवाल बनता जा रहा है। दन्तेवाड़ा जिले के बचेली क्षेत्र स्थित पोटा केबिन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पिछले चार महीनों से अटकी होने का मामला सामने आया है। छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने से बच्चों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ भोजन की समस्या भी खड़ी होती दिखाई दे रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पोटा केबिन में अध्ययनरत बच्चों को पिछले चार महीनों से छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि पहले राशन और अन्य जरूरी सामान दुकानदारों से उधार लेकर किसी तरह व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन अब दुकानदारों ने भी उधार देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि आखिर वे कब तक बिना भुगतान के सामान देते रहेंगे?
बच्चों की जरूरतें पूरी करना हुआ मुश्किल
स्थिति इतनी गंभीर बताई जा रही है कि बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता और दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल होता जा रहा है। साबुन, तेल, कॉपी-किताब और अन्य जरूरी सामग्री जैसी बुनियादी जरूरतें भी प्रभावित हो रही हैं।
खबर प्रकाशित होने के बाद भी अधिकारियों की चुप्पी क्यों?
इस गंभीर मामले को समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने के बावजूद अब तक संबंधित अधिकारियों की ओर से ठोस पहल होने की जानकारी सामने नहीं आ







