रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा –— जिला जांजगीर-चाम्पा के बम्हनीडीह ब्लॉक सरवानी मे आज दिनांक14/11/26से भव्य कलश यात्रा के साथ नवधा रामायण प्रारंभ हुआ जिसमें ग्राम के सभी माता बहनों ने बड़ी उत्साह के साथ रंग बिरंगी साड़िया पहन कर कलश यात्रा में भाग लिया भजन कीर्तन पटाखे की आवाज से पूरा गांव गुजने लगा ग्राम के सभी देवी देवताओं का सुमिरन करते हुए बैगा द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ किया गया तत्पश्चात ग्राम के प्रमुख तालाब से जल भरकर नवधा रामायण स्थल पर समापन हुआ! बजरंग मोहल्ला बाजार चौक सरवानी के सभी लोगों ने कलश यात्रा का साथ दिया जिसमें प्रमुख आकर्षण का केंद्र नन्हे मुन्ने बच्चियों का रहा! माता भीमसेनी चंडी देवी की कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है|
नवधा रामायण का लगातार 29 वां वर्ष है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है यह गांव वैसे भी राजनीतिक क्षेत्र में जाने जाते हैं यहां से अभी वर्तमान में कांग्रेस के विधायक श्री बालेश्वर साहू जी हैं जिनका इस नवधा रामायण में पूरा-पूरा सहयोग है कार्यक्रम में कई प्रकार के पुरस्कार भी रखे गए हैं जो अंतिम दिवस समिति के द्वारा प्रदान किया जाएगा कार्यक्रम के अध्यक्ष ने बताया कि नवधा रामायण में आसपास के गांव के साथ पूरे छत्तीसगढ़ के रामायण प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है उसी हिसाब से यहां अतिथियों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रखी गई है |
जिसमें ग्राम के सभी भाई-बहन अतिथियों को रोज भोजन कराने के लिए पहले से कमर कस कर तैयार बैठे हुए हैं वैसे यह कार्यक्रम बाजार पारा के साथ-साथ पूरा गांव का है! फिर भी इसके लिए अलग से समितियां कार्य को बांटने के लिए बनाई गई है जिसमें प्रमुख रूप से बजरंग मोहल्ला बाजार पारा चौक से अध्यक्ष श्री विक्रम लाल साहू उपाध्यक्ष श्री सोमनाथ साहू सचिव खीख राम कर्ष सहसचिव आशीष कुमार कोषाध्यक्ष जागेश्वर साहू श्री देव चरण साहू के साथ-साथ प्रमुख सहयोगी के रूप में डॉ नानक चंद साहू एवं समस्त ग्रामवासी नवधा रामायण कार्यक्रम में अपनी अपनी भागीदारी निभाएंगे यहां के कार्यक्रम इसलिए विशेष है कि इसी गांव से वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं जिसके कारण आसपास के सभी जनप्रतिनिधियों की निगाहें भी लगी हुई है!







