लता नाग की खास रिपोर्ट :
बचेली: : नगर में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही है | चोरो के हौसले दिन ब दिन इतने बुलंद होते नजर आ रहे हैं की अब घरो के अंदर रखा सामान भी सुरक्षित नही हैं | बीती रात बचेली के वार्ड क्रमांक – 4 में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली 6 सेंट्रिक फ्लेट और एक एंगल चोरी कर लिया | इस घटना के बाद वार्डवासियों में भय और नाराजगी का माहोल है |
घर घुसकर दिया चोरी की घटना को अंजाम ::
प्राप्त जानकारी के अनुसार –
वार्ड क्रमांक – 4 निवासी शेख कुतुबुद्दीन के घर में बीती रात परिवार के सदस्य सो रहे थे | इसी दौरान अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली 6 सेंट्रिक फ्लेट तथा एक एंगल लेकर फरार हो गये | सुबह जब परिवार की नजर सामान पर पड़ी तो चोरी हो जाने की बात पता चली | अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सकते में आ गये| चोरी गयी सामान की कीमत हजारों में बताई जा रही है |
वार्ड वासियों में दहसत का माहोल: :
इस घटना के बाद वार्ड क्रमांक – 4 सहित क्षेत्र वासियों में भी डर का माहोल देखने को मिल रहा हैं | स्थानीय लोगों का कहना है की पहले चोर बाहर खड़े वाहनो या खुले में पड़े सामानों को निशाना बनाते थे , लेकीन अब घरो के अंदर घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है | ऐसे में नागरिक खुद के घरो में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं |
पुलिस की रात्रि गश्त पर उठ रहे हैं सवाल: ::
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाएं हैं | लोगो का कहना है की यदि रात के समय नियमित रुप से गश्त की जाए तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है |
क्षेत्र में आए दिन छोटी – बड़ी चोरी की घटनाओं की चर्चा हो रही है |, लेकिन चोरो में पुलिस का भय दिखाई नहीं दे रहा हैं |
आखिर कब मिलेगी “बचेली” के लोगो को सुरक्षा ::
वार्ड वासियों ने कहा की जब घर के अंदर रखा सामान सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर किस पर भरोसा करे |
लोगो ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि .. चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच की जाए और आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा नगर के सभी वार्डों में गश्त बड़ाई जाए|
बचेली नगर वासियों की उम्मीद है की पुलिस प्रशासन इस मामले में गंभीरता दिखाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए ठोस कदम उठाएंगे







