नवागढ़। भगवान बिरसा मुंडा जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईरकछरा में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल की उपस्थिति में ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा। मंत्री बघेल ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान, साहस और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों और उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। मंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ काम करने वाला परिवार है। पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्य संगठन की ताकत हैं। गांव के विकास, समाज की एकता और जनहित के कार्यों में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय गोंडवाना महासभा धमधागढ़ के कमलेश शोरी ने की। भाजपा में प्रवेश करने वालों में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे। सभी ने भाजपा की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सहभागी बनने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
200 से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार भाजपा में प्रवेश करने वालों में रोशन निषाद, सुमित नेताम, भुवन नेताम, कौशल नेताम, कमल नेताम, पहलाद ध्रुव, सतीश नेताम, पवन नेताम, भुनेश्वर नेताम, पिंटू नेताम, भूषण नेताम, जोहरी साहू, रितेश नेताम, महेश नेताम, रामसुख नेताम, प्रताप ध्रुव, धर्मेन्द्र ध्रुव, योगेश बागेश, राधेश्याम ध्रुव, संतोष ध्रुव, अरुण ध्रुव, भगवत नेताम, जितेन्द्र नेताम, शिवराज ध्रुव, रोहन नेताम, देवराज ध्रुव, भूपेन्द्र नेताम, नरेन्द्र नेताम, सुरजित नेताम, तिरथ नेताम, कमलेश नेताम, विक्रम नेताम, करण नेताम, परदेशी नेताम, भोला नेताम, चन्द्र प्रकाश, अनिल ध्रुव, बसंत ध्रुव, मुकेश ध्रुव, महेन्द्र ठाकुर, मुकेश निषाद, गंगा निषाद, विनोद निषाद, रवि यादव, दीपक यादव, दिलीप ध्रुव, किशन ध्रुव, देवचंद ध्रुव, मनोज ध्रुव, पल्टू ध्रुव सहित 200 से अधिक ग्रामीण शामिल हैं। इसके अलावा दनेश्वर निषाद, जितेन्द्र निषाद, फगुआ ध्रुव, बलराम निषाद, रमेश निषाद, रामेश्वर निषाद, अजय ध्रुव, देव कुमार, घनश्याम नेताम, हिरावन नेताम, उत्तरा ठाकुर, शिवकुमार यादव, कोमल यादव, पप्पू निषाद, दीपक ध्रुव,
अश्वनी ध्रुव, सतीश ध्रुव, उमेश नेताम, सुरेश यादव, प्रेमलाल नेताम, कन्हैया यादव, युवराज ध्रुव, राजेश यादव, सागर ध्रुव, राजकुमार निषाद, निलम साहू, योगीराज, भारत नेताम, अमित पोर्ते, धरमवीर, मुकेश नेताम, मनसुख ध्रुव, सुखनंदन यादव, उदय यादव, राजू यादव, महेश निषाद, दीपक रजक, अक्षय गंधर्व, विजय गंधर्व, गणेश ध्रुव, तुलसी निषाद, आनंद निषाद, कमला यादव, तरुण निषाद, नितेश गंधर्व, देवनारायण गंधर्व, विवेक यादव, नागेश साहू, मनोहर गंधर्व, राजाराम ध्रुव, बिसाहिन ध्रुव, प्रभा ध्रुव, रुक्मिणी ध्रुव, नंदकुमार ध्रुव, रामजी ध्रुव, गौकरण ध्रुव, महेश ध्रुव, संजय ध्रुव, भगवती मरकाम, पृथ्वीराज मरकाम, मदन मरकाम, रामनारायण, आनंद मरकाम, अमन ध्रुव, भागबली मंडावी, लोचननाथ नेताम, परबोत्तम ध्रुव, सोमारसिंह नेताम, कनीराम ध्रुव, कमलेश ध्रुव, परदेशी नेताम सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सदस्यता ग्रहण की।







