बचेली से खास रिपोर्ट :-
जिला दन्तेवाड़ा | देश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। कई सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, शिक्षकों के रिक्त पद, जर्जर भवन, पुराने फर्नीचर और विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली परेशानियां चिंता का विषय हैं।
शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकारी स्कूलों की नियमित निगरानी, योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।
शिक्षा केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। जरूरत है कि शिक्षा व्यवस्था को कागजों से निकालकर जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जाए, ताकि हर बच्चे को बेहतर शिक्षा मिल सके।







