जांजगीर-चांपा— जिला मुख्यालय बी टी आई चौक के पास राणा कोचिंग सेंटर भवन में जिला मुंगेली से स्थानांतरण होकर जिला जांजगीर में पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी ठाकुर होरी सिंह जी का क्षत्रिय ( राजपूत) समाज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिलीप सिंह जी ने ठाकुर होरी सिंह जी का जीवन परिचय एवं उनके द्वारा सामाजिक योगदान को बतलाया! कार्य का शुभारंभ महाराणा प्रताप जी के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए सभी अतिथियों द्वारा किया गया तत्पश्चात जांजगीर क्षत्रिय समाज के संयोजक कमलेश सिंह(बाबा )ने माननीय मुख्य अतिथि को महाराणा प्रताप जी की जांजगीर में मूर्ति स्थापित जल्द से जल्द कराने के लिए अनुरोध करते हुए क्षत्रिय समाज के संकल्प को पूरा करने के लिए अवगत कराया जिसे माननीय मुख्य अतिथि ने 100% कार्य को संपन्न करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की!
अपने उदबोधन मे माननीय मुख्य अतिथि ने बहुत ही सहज एवं सरल भाव से यह भी बताया कि वे जहां भी अधिकारी के पद पर रहे वहां वहां उनका मुख्य उद्देश्य था सामाजिक कार्यक्रम को प्रमुखता देते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करना जिसका मुख्य उदाहरण उन्होंने मुंगेली जिला को बताया जहां वे अधिकारी के रूप में पदस्थ रहे! साथ ही साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के सभी लोगों को सम्मानित करने के लिए आभार प्रकट किया उन्होंने यह भी बताया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जो भी शासन प्रशासन से सहयोग करना होगा उसे मैं 100% पूरा करने का प्रयास करूंगा बस आप लोगों का सहयोग चाहिए!

अंत में कार्यक्रम का आभार प्रकट करते हुए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी इंजीनियर रतन सिंहक्षत्रिय ने सामाजिक कार्यों के योगदान को बतलाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी समाज के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया! मुख्य अतिथि के साथ समाज के सभी वरिष्ठ लोगों का मंच में फूल माला से सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से ठाकुर गुलजार सिंह, ठाकुर कोमल सिंह, ठाकुर राजकुमार सिंह जी मनचस्थ रहे सम्मान कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए समाज के नए युवको का मुख्य भूमिका रही जिसमें नगर के पार्षद ठाकुर देवराज सिंह एवं उनके टीमों ने सहयोग किया समाज के वरिष्ठ लोगों ने मुख्य अतिथि को बतलाया कि क्षत्रिय सामाजिक भवन बनकर तैयार हो गया है|
अब महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल खोखरा मोड जांजगीर में मूर्ति स्थापित करना बाकी है जिसे आपके कार्यकाल एवं सहयोग से हम 100% पूरा करेंगे यह हमें विश्वास है कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक रूप से समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी ठाकुर दिनेश सिंह राणा, ठाकुर तारकेश्वर सिंह, ठाकुर अजीत सिंह, ठाकुर सिन्नू सिंह, ठाकुर राम लला सिंह, ठाकुर परमेश्वर सिंह, ठाकुर बृजभान सिंह ठाकुर रामेश्वर सिंह के साथ-साथ समाज के सभी पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे|







