बुलंद टाइम्स न्यूज छत्तीसगढ़
जिला दन्तेवाड़ा
रिपोर्टिंग: : रुपेंद वासुदेवा
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ीयों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैँ | बस योजना के अंतर्गत ओलम्पिक विश्व कप , एशियाड और राष्ट्रीयमंडल खेलो जैसे अंतराष्ट्रिय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को तयात्रा खर्च एवं उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों के लिए अधिकतम ₹ 3 लाख तक की आर्थिक साहायता प्रदान की जाएगी |
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अनुसार
खिलाड़ीयों को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये होने वाला वास्तविक यात्रा खर्च तथा खेल उपकरणों की लागत के आधार पर साहायता दी जाएगी | दोनो में से जो राशि कम होगी , उतनी राशि प्रोत्साहन के रुप में स्वीकृत की जाएगी |
30 नवम्बर तक कर सकते हैं आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए खिलाड़ीयों का छत्तीसगढ़ का मुल निवासी होना और संबंधित अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य है। एक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार प्रोत्साहन राशि सविकृत की जाएगी | आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2026 निर्धारित की गयी हैं |

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज
खिलाड़ीयों को आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होगे :
( 1) अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी का प्रमाण पत्र एवं चयन पत्र |
(2) वास्तविक यात्रा टिकट |
(3) खेल उपकरणों का प्रमाणित कोटेशन एवं सामग्री की दर |
(4) प्रभारी मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति |
(5) छत्तीसगढ़ के मूलनिवास प्रमाण पत्र |
(6) बैंक पासबुक या रद्द चेक प्रति |
(7) आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार का फोटो |
खिलाड़ीयों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
आवेदन में खिलाड़ी का नाम एवं माता पिता का नाम , जन्म तिथि, आयु, लींग तथा खेल का नाम स्थाई एवं
पता, संपर्क विवरण और बैंक खाते की जानकारी देना अनिवार्य होगा | साथ ही संबंधित अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता का नाम , अयोजन स्थाल, देश , प्रतियोगिता की अवधि और चयन संबंधि जानकारी भी प्रस्तुत करनी होगी |
विभाग ने स्पष्ट किया है की अधुरे आवेदन या आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा | गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता हैं। तथा प्राप्त राशि वापस करने की जिम्मेदारी खिलाड़ी की होगी |
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
राज्य सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को अवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है | इससे आर्थिक कठिनाइयों के कारण खिलाड़ीयों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने या जरूरी खेल उपकरण खरीदने मे आने वाली परेशानियाें को कम करने में मदद मिलेगी ||







