रिपोर्टर: सुनीता कौशिक
रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में पिछले 40 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने की खबर सामने आई है। सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद पटवारियों ने अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।लंबे समय से चली आ रही हड़ताल के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज प्रभावित हो रहे थे।
अब हड़ताल समाप्त होने से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
पटवारियों की मांगों को लेकर सरकार का रुख सकारात्मक बताया जा रहा है। हालांकि मांगों पर अंतिम निर्णय और समझौते की विस्तृत शर्तों की आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है।







