बुलंद टाइम्स न्यूज, छत्तीसगढ़
लता नाग की खास रिपोर्ट।
बचेली। पशु सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एईसीएस एनजीओ एवं पशु चिकित्सा टीम ने एक गंभीर रूप से घायल पशु की सफल शल्य चिकित्सा कर उसे नया जीवन दिया।
जानकारी के अनुसार, पशु के दाहिने पिछले पैर में गंभीर फ्रैक्चर (पूर्ण अस्थि भंग) होने के साथ-साथ कीड़ों का संक्रमण भी हो गया था। पशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए पैर का ऑपरेशन कर विच्छेदन करने का निर्णय लिया गया।
16 नवंबर 2026 को एनजीओ एवं पशु चिकित्सा टीम के आपसी समन्वय और सहयोग से सफल ऑपरेशन किया गया। इस दौरान एनजीओ के फिरोज नवाब, प्रदीप गुप्ता, गौरव साहू एवं रोहित पटेल सहित पशु चिकित्सा विभाग के भानुदेव रावते, नीलिमा कांगो और डोमन बंजारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऑपरेशन के अगले ही दिन 17 नवंबर को पशु का तीन पैरों के सहारे खड़ा होना सभी के लिए उत्साहजनक रहा। टीम की मेहनत, समर्पण और बेहतर देखभाल से पशु की स्थिति में सुधार देखने को मिला।
यह पहल साबित करती है कि आपसी सहयोग और संवेदनशीलता से बेजुबान पशुओं को भी नया जीवन और बेहतर भविष्य दिया जा सकता है।







