अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – दिसंबर 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बैकुंठपुर के तहसीलदार श्री प्रांजल मिश्रा को रिटर्निंग ऑफिसर और जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए. पन्ना को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। 19 नवंबर को जारी नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।
आदेश के अनुसार, बैकुंठपुर विकासखंड की फूलपुर, बिशुनपुर और कंचनपुर ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए आम चुनाव होगा। वहीं, कटकोना ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव होगा।
पंच पद के लिए कटोरा ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 1, 3, 6 और 11, पिपरा के वार्ड क्रमांक 2, करजी के वार्ड क्रमांक 1 और 13, सरड़ी के वार्ड क्रमांक 15 तथा गोल्हाघाट के वार्ड क्रमांक 6 में उपचुनाव होगा।







