रिपोर्टिंग: लता नाग
दन्तेवाड़ा। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर संभाग में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विधानसभा स्तरीय दौरा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री मुकेश अहलावत जी एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी नेता समीर खान शामिल होंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर को जगदलपुर एवं चित्रकोट, 26 नवंबर को दन्तेवाड़ा, 27 नवंबर को सुकमा, 28 नवंबर को बीजापुर, 29 नवंबर को नारायणपुर तथा 30 नवंबर को कोंडागांव एवं केशकाल विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दन्तेवाड़ा में 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम निर्धारित है।
वहीं, कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को आवेदन सौंपकर आवश्यक अनुमति, पुलिस सुरक्षा तथा शासकीय भवन या विश्राम गृह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
आम आदमी पार्टी का यह दौरा बस्तर संभाग में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







