रिपोर्टर – सुनीता कौशिक
बुलंद टाइम्स न्यूज़, जिला कवर्धा, छत्तीसगढ़।
कवर्धा, कबीरधाम। जिले के वनांचल क्षेत्रों में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक ने किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
आधी रात गांव में घुसे हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा अनाज भी चट कर गए। वहीं, खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत से तैयार फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।
◆ किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
महीनों की मेहनत से तैयार फसलों को हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने से किसान आर्थिक संकट को लेकर चिंतित हैं।
◆ आखिर ग्रामीणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?
जिले के जंगलों में पांच हाथियों की चहलकदमी की खबर है। ऐसे में वन विभाग और जिला प्रशासन को ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने की आवश्यकता है।
अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है।







