नवीन राजपूत की रिपोर्ट :-
कांकेर | पुरानी हिन्दू संस्कृति में बहने जब अपने भाई को रक्षा सूत्र बाधंती थी उस समय भाई जीवन भर अपनी बहन की रक्षा के लिए अपनी बहनों को शस्त्र, व शास्त्र उपहार स्वरूप भेंट करते थे इसी परंपरा को जीवित रखने का प्रयास करते हुए भाजपा से जुड़े हिंदूवादी नेता विजय जैन ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर पुरानी परम्पराओ के हिसाब से अपनी बहनों को उपहार स्वरूप शस्त्र (तलवार) भेट करने की अपील की है|
आगे विजय जैन ने कहा इसमें संकोच न करे जब माँ भवानी, माँ दुर्गा, माँ काली सभी देवी देवता जब अपने हाथों में शस्त्र रख सकते हैं तो फिर हम अपनी हाथों में शस्त्र क्यो नही रख सकते हैं एवम आज की परिस्थितियों में लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, छेड़छाड़, अपहरण, दुष्कर्म, हत्या जैसे घटनाओ को देखते हुए आवश्यक रूप से अपने बहनों को उपहार स्वरूप शस्त्र (तलवार) भेट कर झांसी की रानी बनाये रक्षा बंधन का महापर्व धूमधाम मनाये !
सनातन संस्कृति को बचाये रखे फूहड़ता से दूर रहे राष्ट्र के प्रति प्रेम झलकता रहे पाश्चात्य संस्कृति का बहिष्कार करे ऐसी कोई अगर संकट आये जिस बहन का भाई न हो हिन्दू संगठन से जुड़े भाइयो को जरूर याद करे हम हर मुसीबत में साथ खड़े रहेगे ।



