तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| नारायणपुर परिवहन संघ अपनी मांगों को लेकर कर सड़क पर उतर गई, निको जायसवाल कंपनी आमदई माइंस के मनमानी के चलते नारायणपुर परिवहन संघ के 350 से अधिक ट्रकों की पहिए थम गई है जिले के आमदई खदान को मिल निको जायसवाल कंपनी को लीज में दी गई है किन्तु निक्को कम्पनी बाहर के ट्रांसपोर्टरों को मन माना लोडिंग दे रही है तथा नारायणपुर परिवहन संघ के साथ लगातार असहयोग किया जा रहा है जिससे नारायणपुर परिवहन संघ के लोगों को आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है|
मालक परिवहन संघ के अध्यक्ष किशोर आर्य एवम सचिव रूपेश देवांगन ने बताया निको जयसवाल कंपनी बिना एग्रीमेंट के ही बारह के ट्रांसपोर्टरों को मनमाने तरीके से लोडिंग दिया जा रहा है जबकि वर्तमान मे एग्रीमेंट की बहुत जरूरत है,नारायण पुर परिवहन संघ की मांग है कि नारायणपुर जिले वासियों को 80%लोडिंग मे प्राथमिकता मिले तथा 20%बाहर के ट्रांसपोर्टरों को लोडिंग मिले,मांगो के अनुसार आमदई से रायपुर 1325 रू एवम आमदई से गिढाली तक 1090 रु प्रती टन करने की मांग की गई है |
साथ ही यह भी बताया गया की टोल का भाड़ा भी ट्रांसपोर्टर ही उठाएगा , साथ ही परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सड़क निर्माण की मांग की गई वर्तमान में सड़क की हालत बेहद ही खराब है दोपहिया वाहन चालकों एवम सायकल चालकों को रोजाना दुर्घटना से दो चार होना पड़ रहा है, खराब सड़क अब तक कइयों की जान ले चुकी है प्रमुख मांगो में गेट पास नारायणपुर के गढ़बेंगाल तिराह में करने की मांग की गई है क्योंकि असीमित संख्या में छोटे डोंगर में ट्रक जमा होने की स्तिथि में छोटे डोंगर पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रक ड्राइवरों को भगाया जाता है|
जिससे ट्रक मालिकों को 4000रु की डीजल का अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ रहा है, इस लिए पूर्व की भांति गढ़बेंगाल तिराह में पुनः गेट पास की व्यवस्था हो, सचिव रूपेश देवांगन ने बताया कि पूर्व में भी ज्ञापन दे चुके हैं पर जिला प्रशासन के ओर से मात्र आश्वासन ही मिलता रहा धरातल में कुछ भी नहीं हुआ, कई दफा मांग भी की गई की निको जायसवाल कंपनी, नारायणपुर परिवहन संघ एवम जिला प्रशासन ( एस डी एम) की संयुक्त बैठक हो ताकि समस्या का शीघ्र समाधान हो सके|
पर एस डी एम एवम निको जयसवाल कंपनी के द्वारा कोई रुचि नहीं दिखाई गई बल्कि एक एक को बुलाकर बैठके की जा रही है जो औचित्य से परे है, सरासर ग़लत है , नारायणपुर ट्रक यूनियन की अनिश्चित कालीन हड़ताल को नवीन संघर्स समिति अंजरेल रावघाट, छोटेसमिति डोंगर जिला व्यापारी संघ ने भी खुल कर समर्थन दिया, सचिव रूपेश देवांगन ने बताया कि हड़ताल मांग पूरी होने तक चलती रहेगी आंदोलन उग्र भी हो सकती है ऐसा उनका कहना है



