अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
भोपाल/ मध्यप्रदेश| मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के रेतघाट में रूककर चाय की चुस्की का आनंद लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम से भोपाल लौटे थे। इसी दौरान रेतघाट पर मौजूद लोगों ने शिवराज सिंह के काफिले को रोकने का इशारा किया।
पान खाने और चाय पीने का वीडियो हुआ वायरल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के रेतघाट पर स्थित मामा टी स्टॉल पर काफिला रोककर जनता के साथ चाय की चुस्की का आनंद लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। शिवराज सिंह पान वाले को पैसे दे रहे थे, लेकिन वह पैसे लेने से मना करता नजर आ रहा था। फिर शिवराज ने उसे पैसे लेने के लिए मनाया।
इसी दौरान शिवराज सिंह ने लोगों से मुलाकात कर चाय की चुस्की का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों का हालचाल भी जाना। लोगों ने मामा के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अपने दिल की बात कहते हुए कहा मैं आप सबको मिस कर रहा हूं।
लखपति दीदियां हुईं सम्मानित
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी के कार्यक्रम में शामिल हुआ थे। वहां पर पीएम मोदी का महिलाओं के एक ग्रुप ने स्वागत किया था। लखपति दीदी बनाने की योजना की शुरुआत से अभी तक 1 करोड़ महिलाएं जुड़ चुकी हैं।



