अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट:-
बालाघाट – सहयोग हास्पिटल गोंदिया द्वारा आयोजित आरोग्यम धनसंपदा माह के अंतर्गत अपने बालाघाट स्थित सहयोग सुपर स्पेशलिटी क्लिनिक में 18 सितम्बर को आरोग्यम धनसंपदा कार्यक्रम के तहत सेवानिवृत प्राचार्य बी एन सोनी , रविन्द्र सिंह बैस , रविन्द्र नाथ नरत्ताम और राज लक्ष्मी नायडू एवं शिक्षक अमर सिंह ठाकुर का सम्मान प्रशासकीय प्रबंधक मोहित आचार्य व सुरेन्द्र सहारे तथा स्टाफ के सानिध्य प्रतिक पदक , शाल , श्रीफल के द्वारा किया गया । आचार्य द्वारा अतिथिद्वयों को क्लिनिक के सभी विभागों का अवलोकन कराते हुए|
विभिन्न जांचों के लिए उपलब्ध मशीनों एवं उपकरणों की मदद से गंभीर रोगों की जांच व सुधार हेतु सारी सुविधायें योग्य चिकित्सकों सहित सबसे कम दरों में क्लिनिक में उपलब्ध है। जिसका लाभ जिले के सभी वर्गो को सरलता से प्राप्त हो सकेगा ।अतिथिद्वयों द्वारा अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से जाना तथा नेत्र परीक्षण, बी पी , शुगर , ई सी जी की जांच भी करायी ।



