मनीष कुमार देहारी की रिपोर्ट :-
कोण्डागांव| कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत के समक्ष जनपद पंचायत माकड़ी के ग्राम धारली निवासी दिव्यांग मलसाय नेताम एवं ग्राम पंचायत भाटगांव निवासी दिव्यांग बंगाराम नेताम द्वारा बैटरी चलित ट्रायसायकल की मांग की गई थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार उक्त दोनों दिव्यांगजनों को आज उप संचालक मती ललिता लकड़ा के द्वारा बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया।
साथ ही दोनों दिव्यांगों को नियमानुसार पेंशन की कार्यवाही करने हेतु ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया है। दोनों दिव्यांगजनों ने बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



