तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर :- नारायणपुर जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी महोत्सव पर्व धूम धाम से मनाया जायेगा। जिसके लिए जिला अध्यक्ष अशोक यादव एवं मनीष यादव के पहल पर जिले में जितने भी यादव संगठन जो अलग अलग भाग में बंटे हुए थे को एक मंच पर एक साथ आने का निमंत्रण दिया गया|
जिसे समाज के अन्य प्रभाग के पदाधिकारियों ने हाथों हाथ लिया और 9 नवंबर 2024 को भगवान कृष्ण को समर्पित गोपाष्टमी पर्व को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया।
इस आयोजन में प्रसिद्ध राऊत नाचा जिला मुख्यालय से 48 किलोमीटर दूर ग्राम बड़गांव के तीस नर्तकों का दल भी अपने पूरे साज सज्जा के साथ हिस्सा लेगी और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह त्योहार गौ माता को समर्पित होती है हिन्दू धर्म में गाय का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय का विशेष महत्व है. इनकी पूजा देवी-देवताओं की तरह ही की जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, मान्यता है कि एक गाय में कई देवी-देवता निवास करते हैं|
गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों का स्वामी भी कहा गया है. मान्यताओं के अनुसार जो लोग गोपाष्टमी की पूर्व संध्या पर गाय की विधिवत पूजा करते हैं, उन्हें खुशहाल जीवन प्राप्त होता है, साथ ही अच्छे भाग्य का आशीर्वाद भी मिलता है।
नारायणपुर के लोगों के लिए इस वर्ष का यह त्योहार इसलिए भी विशेष महत्व रखता क्योंकि इस आयोजन समिति के द्वारा आम जनों के प्रिय और जननायक महाराज कमल चंद भंजदेव जी महाराज को उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के लोगों से मिलने आने वाले हैं।
जिसकी प्रतिक्षा काफी दिनों से नारायणपुर के निवासी कर रहे थे और साथ ही तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप जी का आगमन गोपाष्टमी पर्व के लिए होगा। उक्त आयोजन में विधायक एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के झारखंड चुनाव में व्यस्त होने के कारण उनके प्रतिनिधि उपस्थित होंगे।
दिनांक 03 नवंबर को सभी यादव समाज के परिवारों ने मिलकर आयोजन स्थल की साफ सफाई अभियान चलाया भवन परिसर और आस पास के पूरे हिस्से में सफाई किया। लोगों ने मिलकर श्रम दान दिया । अध्यक्ष महोदय ने कहा कि, यह अनुकरणीय उदाहरण है समाज ने अपने आयोजन के लिए स्वयं सेवी के रूप में अपना योगदान दिया जिसके लिए सबका आभार जताया और आशा व्यक्त की है|
आयोजन के लिए पूरे जिले के यादव परिवार चाहे वो किसी भी जिले के हों और यहां अपनी आजीविका चलाने के लिए आए हैं उन सभी से आग्रह है कि 9 नवंबर को यादव सदन बखारूपारा में उपस्थित होंगे और भव्य रूप से उत्सव मनायेंगे।
उक्त आयोजन को अच्छे से संचालित किए जाने के लिए सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने आयोजन समिति का गठन किया है। जिसके अध्यक्ष देवकुवंर यादव बावड़ी, उपाध्यक्ष बालेश्वरी, दिनेश यादव एवं प्रशांत यदु और सचिव अजय यादव, सह सचिव राजेश यादव, कोषाध्यक्ष मनीष यादव व विनोद यादव रहेंगे।
अशोक यादव, प्रशांत यदु, कुनाल यदु, खुमेश यादव, जवाहर यादव, किशोर यादव, धनेश राम यादव, सुखचंद यादव, सुखचरण यादव, हेमलता यादव, पार्वती एवं युवा साथी गजेंद्र यादव, महेश यादव, त्रिभुवन यादव, शिव यादव, राजू यादव, जयनेंद्र, मनोज आदि समस्त यादव शामिल हुए।



