डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | ग्राम बेनूर में 09 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरा कुमार कश्यप, जिला एवम् सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, हरेंद्र सिंह नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के आदेशानुसार हीना प्रधान अधिकार मित्र किशोर न्यायालय नारायणपुर के द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण का होना और स्थानीय न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हर नागरिको को न्याय औऱ अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहते है।
विधिक नियमों को बताने और समझाने के लिए हर साल 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है और स्थानीय न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हर नागरिको को न्याय औऱ अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहते है।
भारत में विधिक सेवाओं को सही ढ़ंग से प्रस्तुत करता है ताकि नागरिक किसी भी सेवा से पीछे ना रहें जो कि सबको सुलभ व सस्ता न्याय की अवधारणा पर कार्य कर रहा है।
इसलिए जो न्यायालय में नहीं आता है, उसकी मदद करनी है, उसको भी न्याय दिलाना है और इस कार्य में हम सभी को प्राधिकरण का सहयोग करना चाहिए। इससे ना केवल हमें खुद अपने कानूनी अधिकारों का ज्ञान होता है|
बल्कि उस ज्ञान को हम दूसरों में फैला पाते हैं क्योंकि न्याय तभी मिल सकता है जब व्यक्ति को यह पता होगा कि उसके अधिकारों का हनन हो रहा है और वह अपनी अधिकारों को पहचानने की ज्ञान प्राप्त कर सके।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1995 से प्रति वर्ष इस दिन की शुरुआत की गई थी जो कि हमारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तालुका समिति नारायणपुर के द्वारा गांव गांव जाकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है |
व इस तरह से उन्हें राष्ट्रिय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है और इस तरह से विधिक सेवा से लाभान्वित किया जा रहा है।



