नारायणपुर | छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग एतद् द्वारा प्रदेश की समस्त नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024-25 कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी कार्यक्रम का समय अनुसूची संशोधन करते हुए 01 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से कार्यक्रम की समय अनुसूची निर्धारित किया गया है।
जिसमें 31 दिसम्बर 2024 मंगलवार से निर्वाचक नामावली की प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपतियां प्राप्त करना एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराना, 06 जनवरी 2025 सोमवार अपरान्ह 3 बजे तक दावे आपतियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय, 09 जनवरी गुरूवार को दावे आपतियों का निपटारे की अंतिम तारीख,
10 जनवरी शुक्रवार को प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकरी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 11 जनवरी शनिवार को प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि, निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर दावे |
आपतियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख, 14 जनवरी मंगलवार तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना
तथा पी.डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना एवं अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना, 15 जनवरी बुधवार को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।




