अजय अग्रवाल की रिपोर्ट :-
डौंडी (जिला बालोद): ग्राम चिखली में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में प्रातः ध्वजारोहण एवं त्रिशरण पंचशील ग्रहण, द्वितीय पहर में धम्म रैली का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात शाम को कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायिका एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, विशेष अतिथि पूर्व मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, मिश्री लाल मारकंडे जनपद सदस्य डोंगरगढ़, अनिल मिश्रा उप सरपंच चिखली, जागेश्वर रावटे ग्राम पटेल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
बाबा साहेब के नारों से गुंजायमान हुआ ग्राम चिखली
प्रतिमा अनावरण के समय बौद्ध समाज सहित स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा बाबा साहेब को याद करते हुए नारों से पूरे गांव को गुंजायमान कर एक सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित किया। जिसके पश्चात मंच पर बौद्ध महासभा चिखली के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आए हुए सभी अतिथियों सहित ग्राम के सभी समाज प्रमुखों का भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया के द्वारा अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के आदर्शो पर चलने, समाज की महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने हेतु सभी को प्रेरित किया और गांव में आंबेडकर भवन के विस्तार हेतु समाज प्रमुखों की मांग पर विधायक अनिला भेड़िया ने जल्द ही राशि स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बौद्ध समाज चिखली के अध्यक्ष महेंद्र गजभिए के द्वारा की गई और ग्राम चिखली के बौद्ध समाज के संजय नंदा, संताराम रामटेके, वीरेंद्र बारसागड़े सहित सैकड़ों की संख्या में महिला, बच्चे और ग्रामीणजन उपस्थित थे।



