जगदलपुर | आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग अजय सिंह द्वारा शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 कराये जाने हेतु तैयारी सहित प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं कानून व्यवस्था सम्बन्धी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव मती रेणु जी. पिल्ले तथा राज्य शासन के सचिव और वरिष्ठ उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला स्तर के आवश्यकताओं तथा समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की गई।
आवश्यक तैयारियों के साथ-साथ पुलिस बल की उपलब्धता के सम्बंध में चर्चा की गई। इस दौरान अवगत कराया गया कि नगरीय निकाय निर्वाचन एक फेज में होगी।
वहीं त्रिस्तरीय पंचायतों का निर्वाचन तीन फेज में सम्पन्न करवाए जाने का प्रस्ताव सभी जिलों द्वारा दिया गया है।
इस दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, आयुक्त नगर निगम निर्भय साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



