अमित दुबे की रिपोर्ट ;-
रतनपुर | रतनपुर नगर पालिका रतनपुर वार्ड 12 के चुनाव की गिनती आज सपन्न हुई जिसमे रतनपुर नगर पालिका वार्ड 12 के निर्दलीय प्रत्याशी हकीम मोहम्मद ने वार्डनंबर 12 से एक तरफा जीत हासिल की हकीम मोहम्मद जो की पिछले नगर पालिका में भाजपा के पार्षद और सभापति रहे है|
वे उनका पांच साल कार्यकाल का अच्छे ढंग से चला,, 2025 नगरीय निकाय चुनाव में वे फिर कार्यकर्ताओ के भरोसे उम्मीद मुताबिक चुनाव लड़े जिसमे उन्हें सफलता मिली, वार्ड वासियों के विश्वास की जीत : हकीम मोहम्मद ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए |
कहा कि वार्ड में मुझे जीत मिली है.वार्डवासियों ने मेरे पुराने कार्यों को देखते हुए मुझे वोट किया. अब मेरी प्राथमिकता यही होगी कि बीते पांच वर्षों में जो विकास योजनाएं सरकार ने चलाईं, उन्हें दोगुनी गति से आगे बढ़ाया जाए|
हकीम मोहम्मद ने कहा कि जनता ने विश्वास जताया है, और वे इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे. रतनपुर नगर पालिका चुनाव 2025 में निर्दलीय प्रत्याशी हकीम मोहम्मद ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नगर पालिका वार्ड 12 पार्षद पद पर कब्जा जमाया है. अपनी इस जीत को उन्होंने वार्ड की जनता को समर्पित किया



