अमित दुबे की रिपोर्ट :-
कोटा,छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत चपोरा में आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नव निर्वाचित सरपंच दीपमाला गोवर्धन आर्मो ने कहा ग्राम के बहुमुखी विकास एवं शासकीय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना ही मेरा सर्वोपरि प्राथमिकता होगी, तत्पश्चात नवनिर्वाचित पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप कर्कवाल ने पद गोपनीयता की सपथ दिलाया
शपथ ग्रहण करने वाले पंचों में फगनी बाई राज, सुमित्रा मरावी, फूल बाई पोर्ते, नरेश सिँह धुर्वे, बेदनारायण विश्वकर्मा, महासती लखन सिँह पोर्ते, संदीप कुमार यादव, संगीता जायसवाल, गुलजार सिँह राजपुत, सीताराम श्यामले, अमृता बाई लास्कर, देवकाली जायसवाल, सरजू सिँह पोर्ते, संतोषी बाई पैकरा, सुशीला प्रजापति, पूनम देवी आर्मो, शिवकुमारी पैकरा, राम गुलाब अगरिया, रामजी राज,शामिल रहे।
आदर्श ग्राम पंचायत चपोरा में इस बार शपथ ग्रहण पश्चात् सभी पंचो ने गांव विकास के लिए अपनी एक राय सुझाव देकर, कंधे से कंधा मिला कर काम करने का वादा किया, 8 मार्च को उपसरपंच का चुनाव होगा योग्य पंच ही उपसरपंच बनेगा ऐसी सोच के साथ सरपंच, ओर पंच मिलकर अब ग्राम पंचायत के कार्यभार को गति की ओर लें जायेग़ै…
इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री केदारनाथ तिवारी जी एवं गांव के जन प्रतिनिधि गण पूर्व सरपंच, पंच, ओर गांव के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नव निर्वाचित सरपंच एवं पंचो को बधाईया दी



