बिलासपुर | रतनपुर नगर पालिका में बुधवार को उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीनू निराला ने कांग्रेस के सुनील अग्रवाल को 7 वोटों के अंतर से पराजित किया।
नगर पालिका मे पहली बार पार्षद बनी बीनू निराला के उपाध्यक्ष बनने के कयास नाम की घोषणा के बाद ही लगाए जा रहे थे, इस चुनाव मे कांग्रेस का प्रदर्शन औसत से कम नज़र आया था ऐसे मे आठ पार्षदों के साथ भाजपा पहले ही बहुमत का अकड़ा छू चुकी थी,

दो विजीत निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा से टिकिट न मिलने पर स्वतंत्र लड़ कर आए थे उनका मत भी भा ज पा का था ऐसे मै 11 मत पा कर बीनू निराला नें जीत हासिल की वहीँ कांग्रेस का एक वोट निरस्त होने से उपाध्याय प्रत्याशी सुनील अग्रवाल संटी को महज 4 वोट से संतोष करना पड़ा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया।
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष बीनू निराला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जीत संगठन और जनता की जीत है। उन्होंने नगर के रुके हुए कार्यों को पूरा करने का वादा किया। साथ ही नगर के विकास को पहली प्राथमिकता बताया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप ने इस जीत को जनता का समर्थन बताया। जनता ने जिस प्रकार भाजपा पर अपना विश्वास जताया हैं वैसे ही रतनपुर नगर पालिका परिषद में विकास का काम होगा-



