ब्यूरो चीफ डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर। नारायणपुर युवा कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।
भाजपा सरकार के पिछले पांच सालों की बात करें तो 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। NEET परीक्षा को लेकर देश भर में स्टूडेंट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह केंद्र सरकार की नाकामी है।
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे शिक्षा माफिया
युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार बनी है, वहा किसी न किसी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। केंद्र और राज्य में सरकारों का राज है। शिक्षा माफिया युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। युवा अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को मजबूर हो चुके हैं।
इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन महासचिव दीपक गाँधी प्रदेश महासचिव सोनिका पोरते शहर अध्यक्ष आयुष पाण्डेय महासचिव मनोज सेन प्रदेश सचिव जय वट्टी जनपद सदस्य उमेश कर्मा. आकाश राजपुत . आर्यन. शिवेंद्र समरथ उपाध्यक्ष माधुरी समरथ तरुण देहारी मुकेश कर्मकार आयुष कर्मकार राहुल नाग के साथ अन्य कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर NEET परीक्षा मामले में CBI जांच मांग की ।






